कासगंज। रेलवे प्रशासन के द्वारा इज्जत नगर मंडल पर मकदरंपुर- घटपुरी रेल खंड के मध्य समपार संख्या 265/ सी पर सीमित ऊंचाई वाले पुल के निर्माण के लिए 8 जुलाई को 10:45 बजे से 16:15 बजे तक ब्लाक दिया जायेगा। जिसके तीन गाड़ियों को रि शिड्यूल कर चलाया जाएगा। वहीं एक गाड़ी कासगंज से मकरंदपुर के मध्य 8 जुलाई को निरस्त रहेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य के चलते 8 जुलाई को कासगंज बरेली मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05370 लालकुआं-कासगंज को लालकुआं से 120 मिनट पर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर को कासगंज से 60 मिनट पर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 05336 कासगंज-काशीपुर को कासगंज से 60 मिनट पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05337 कासगंज-बरेली सिटी को मकरंदपुर से शार्ट टर्मिनल करके चलाया जाएगा। यह कासगंज से मकरंदपुर के मध्य निरस्त रहेगी।