फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मरीज ने तोड़ा दम, 37 नए संक्रमित और मिले

Sun, 25 Oct 2020 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। शनिवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में यह 142वीं मौत है। पिछले सात दिनों में रोज एक कोरोना मरीज की जान गई है। हालांकि नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि महिला को तीन दिन से बुखार और सांस की तकलीफ थी। गुरुवार को जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया लेकिन मरीज की जान नहीं बच सकी। वहीं 37 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 6980 हो गई है। इनमें 6416 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 422 उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


92 फीसद मरीज हुए ठीक

संक्रमित होने के बाद जिले में करीब 92 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 91.72 फीसदी से बढ़कर 91.93 फीसदी पहुंच गई है। वहीं जिले में 250720 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें