फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 25 नए संक्रमित मिले, 59 ठीक हुए

Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना कर्फ्यू में ढील होने के साथ ही संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। एक जून में 13 नए मरीज मिले थे। दो जून को कोरोना कर्फ्यू में ढील होने के बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। गुरुवार को 25 नए मरीज मिले हैं। एक और संक्रमित की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या अब 423 हो गई है। जिले में 228 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 59 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले सप्ताह संक्रमण में कमी आई थी। रोज 12 से 15 मरीज मिल रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद बाजारों में लापरवाही बढ़ने से संक्रमण बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि अभी संक्रमण में कमी आई है खत्म नहीं हुआ। लोग कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। बार-बार हाथ धोये, मास्क पहनें और टीकाकरण कराएं। 

गुरुवार को 24 घंटे में 8320 लोगों की जांच में 25 नए मरीज मिले। 59 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 25594 पहुंच गया है। जिनमें कुल 24943 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन कोविड अस्पताल के सात कर्मचारी संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मरीजों के उपचार में लगे एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के सात कर्मचारी और संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को भी चार कर्मचारी संक्रमित हुए थे। इनमें वार्ड ब्वाय स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। बकेश्वर और गढ़ावर गांव में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। जैतपुर कला में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वायरस से बचने के लिए 9486 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में गुरुवार को 9486 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 167 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज ओर 9319 को पहली डोज लगी है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के केंद्रों पर सीमित लोग ही टीका लगवाने आ रहे हैं, इस कारण इन बूथों पर भीड़ नहीं लग रही। 45 से अधिक उम्र वालों का बूथ पर ही पंजीकरण हो रहा है, जिस कारण सुबह के तीन घंटे अधिक भीड़ रहती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें