कुसमरा। मैनपुरी रोड पर रहने वाले एक वृद्ध ने गृहक्लेश के चलते रविवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय सतीश सिंह चौहान गृहक्लेश के चलते परेशान थे। रविवार की सुबह उन्होंने कमरे के बाहर बरामदे में लगे कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब शव लटका देखा तो होश उड़ गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया, कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना करते हुए पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव अर्जुनपुर ले गए। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।