फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्यूटी पार्लर से सज संवरकर निकली विवाहिता, तभी आ पहुंचा पुराना आशिक...की ऐसी हरकत; उड़ गए पीड़िता के होश

Sun, 25 Feb 2024 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ब्यूटी पार्लर से सज संवरकर निकली विवाहिता को उसके पुराने प्रेमी ने पकड़ लिया। वो अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। इतना ही नहीं नाकाम रहने पर उसने पीड़िता संग दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों ने पीड़िता को आरोपी के चंगुल से बचाया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बमरौली कटारा में बहन की शादी में शामिल होने आई विवाहिता को अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पूर्व प्रेमी विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी है।
विज्ञापन


बमरौली कटारा थाना क्षेत्र की निवासी महिला की ससुराल राजस्थान में है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादी पहले उसकी दोस्ती बमरौली कटारा निवासी हरभजन राणा से थी। इस बीच मिलने के दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर कईं बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन परेशान होकर महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद परिजन ने फरवरी 2023 में उसकी शादी राजस्थान में कर दी। 

आरोप है कि आरोपी हरभजन ने शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। उसे ससुराल में भी बदनाम कर दिया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस वजह से उसकी शादी टूट गई।। 19 फरवरी उसकी छोटी बहन की शादी थी। वह तैयार होने कछपुरा, डौकी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। उसका पीछा करते हुए हरभजन, रविंद्र राणा, उमेश राणा व रवि यादव वहां आ गए। रात 9 बजे जैसे ही वह ब्यूटी पार्लर से बाहर निकली। उन्होंने उसे रास्ते में रोककर अपहरण का प्रयास किया। इनमें से हरभजन ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हंगामा होता देख आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। बहन की शादी की वजह से उस दिन वह चुप रही। पुलिस ने हरभजन, रविंद्र राणा, रवि यादव और उमेश राणा को मुकदमे में नामजद किया
विज्ञापन

है।

उमेश राणा ने लेखपाल पर लगाए थे आरोप
पुलिस ने बताया कि लेखपाल भीमसेन के खिलाफ 20 दिसंबर 2023 को उमेश राणा और हरभजन ने तहसील में हंगामा किया था। उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इस मामले में उमेश आरोपी है। वह हरभजन का रिश्तेदार बताया गया है। लेखपाल भीमसेन के खिलाफ दिसंबर 2023 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा लिखा गया था। बमरौली कटारा निवासी उमेश राणा ने दस लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस मुकदमे की विवेचना अभी तक लंबित है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें