उत्तर प्रदेश के आगरा में वायरल के कारण जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा उल्टी-दस्त के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही हैं। वहीं मंगलवार को एसएन की ओपीडी में 2765 मरीज पहुंचे जिनमें से 576 मरीज वायरल और मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित थे।