फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 17 सितंबर तक कर सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में खाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 17 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 250 पद खाली हैं। इन पर भर्ती के लिए सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तारीख थी। मंगलवार शाम को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य की ओर से जारी पत्र में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर कर दी गई है। ऐसे में दस दिन का समय आवेदकों को और मिल गया है। आवेदन के बाद हार्डकॉपी व अभिलेख जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के पते पर पंजीकृत डाक से भेजने होंगे।
----
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मैनपुरी। राष्ट्रीय पोषण माह 2020 में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के दस जिलों में मैनपुरी को भी चयनित किया गया था। इसमें विकास खंड बनाहल के गांव नगला भवानी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता मिश्रा का चयन पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया था। इसके लिए मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुनीता मिश्रा ने पोषण माह, मिशन शक्ति, खाद्यान्न वितरण व अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी पर भर्ती कराने सहित अन्य कार्यों को बड़ी लगन और ईमानदारी से किया। उनके इस सम्मान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, सीडीपीओ अरविंद कुमार, राजवीर वर्मा, दयावंती, रिहाना, रेनू यादव, पुष्पलता, सुनीता, प्रियांक यादव, परवीन, सीमा, बेबी, रेखा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें