अब लोगों को आगरा का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 4 अंडरपास भी बने हैं, जिनसे बलदेव के गांव कंजौली घाट, लाल गढ़ी, बलदेव-सिकंदराबाद रोड और फरह के भधाया गांव के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। पोपा का बुर्ज गांव के लिए सर्विस रोड भी बनाई है। इससे आसपास के गांवों के लिए आवागमन की बड़ी सुविधा हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....
फिनिशिंग का चल रहा कार्य
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जो अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। सर्वे कर लिया है। 31 मई से यह शुरू हो जाएगा। इसके बनने से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद समेत कई जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी। आगरा में वाहनों की संख्या कम होगी, जाम से बचाव होगा। ईधन की बचत होगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
ये भी पढ़ें - UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर