फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक कर्मचारी ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर ठगे लाखों रुपये, बना डालीं कई फर्जी सोसाइटी; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 28 Apr 2025 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 एसबीआई ब्रांच में क्लर्क और उसकी पत्नी व बेटे पर लाखों रुपये ठगने का आरोप है। मामले में सीजेएम के आदेश पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
नकली दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बैंक कर्मचारी ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर कई फर्जी सोसाइटी बनाईं और लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए। सीजेएम के आदेश पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अमर विहार दयालबाग निवासी वीरेंद्र सिंह, मोती कटरा निवासी विशाखा और अलीगढ़ निवासी अर्चना चौधरी ने केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि उनके एक रिश्तेदार एसबीआई में नौकरी करते थे। उन्होंने कैलाशपुरी निवासी अखिलेश से मुलाकात कराई। आरोपी अखिलेश जयपुर हाउस शाखा एसबीआई ब्रांच में क्लर्क है।



 

आरोपी ने उनसे कहा कि वह एक सोसाइटी चलाता है। उसमें रुपयों की एफडी पर 10 से 12 प्रतिशत तक ब्याज देता है। बैंक में जमा रुपयों को निकालकर तीनों ने जून 2018 से दिसंबर 2018 के बीच अलग-अलग तारीखों में आरोपी की बनाई सोसाइटी आगरा मंडल बैंक एंप्लाइज थ्रीपट एंड कोऑपरेटिव में 6 लाख रुपये से अधिक रकम जमा करा दी। आरोपी ने फर्जी एफडी प्रमाणपत्र भी दे दिए।

 
विज्ञापन

बाद में पता चला कि आरोपी अखिलेश उसकी पत्नी सुषमा और बेटे की कई फर्जी सोसाइटी हैं। जिनमें वह तीनों खुद पदाधिकारी हैं। आरोपियों ने 100 से अधिक लोगों से ठगी की है। लोगों ने एकत्रित होकर दयालबाग चौकी पर हंगामा भी किया था। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें