फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर चले अभियान में नौ और पैथोलॉजी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछले दो दिनों से शहर में संचालित पैथॉलॉजी लैब और क्लीनिकों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को नौ पैथॉलॉजी सेंटरों को सील कर दिया गया। छह संचालकों को नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी किया गया है। मंगलवार को जिले में दो पैथॉलॉजी सील कराए गए थे।
विज्ञापन

प्रशासन का दावा है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जांच के नाम पर फर्जी डेंगू रिपोर्ट बनाई जा रही है। लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। इस पर डीएम ने सीएमओ को मंगलवार से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से नगर में पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा।
इस दौरान पुनीता पैथॉलॉजी एंड एक्सरे सेंटर, शांति पैथॉलॉजी एंड एक्सरे सेंटर, दयाल पैथ-केयर, पैथ काइंड, पारस पैथोलॉजी, पारुल पैथॉलॉजी, आदर्श पैथोलॉजी, मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर को निर्धारित शर्तों, नियमों की अनदेखी करने, अनाधिकृत रूप से लैब संचालित करने पर नोटिस निर्गत कर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अतिरिक्त नियमों, निर्धारित शर्तों का पालन न करने पर मैनपुरी जांच केंद्र, डॉ. जितेंद्र सिंह क्लीनिक, डॉ. सत्य प्रकाश शाक्य, रामरघु क्लीनिक, सिद्धार्थ पैथोलॉजी, नव जीवन हॉस्पीटल, सन राईज पैथॉलॉजी को नोटिस निर्गत किया गया है।
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से न चलाएं लैब और क्लीनिक
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि कोई भी अप्रशिक्षित, अनाधिकृत रूप से संचालित पैथॉलॉजी लैब स्वामी कार्रवाई से बचेंगे नहीं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि किसी भी मरीज, उसके परिजन से निर्धारित राशि से अधिक राशि किसी भी जांच, इलाज के लिए न वसूली जाए, निर्धारित धनराशि से अधिक राशि लेने वाले भी दंडित होंगे।
अभी तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई सीएमओ बताएं
जिले में डेंगू और बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं। प्राइवेट पैथॉलॉजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसी बीच की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिलाधिकारी ने इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही माना है। उन्होंने जिले में बड़ी संख्या में अवैध पैथोलॉजी संचालित होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण लें कि आखिर पूर्व में नियम विरूद्ध संचालित पैथॉलॉजी लैब के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सीएमओ से डीएम ने इस संबंध में आख्या भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें