फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर से बढ़ रही मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को महाराजा तेज सिंह चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया। डीएम ने कहा कि वायरल फीवर के कारण जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं। सभी को चिकित्सकों की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिला अस्पताल में तीन शिफ्ट में छह चिकित्सक, नौ स्टाफ नर्स को अतिरिक्त रूप से संबद्ध किया गया है। डेंगू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, आयुष्मान वार्ड, हड्डी रोग वार्ड, वार्ड नंबर एक से छह तक 24 घंटे चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स ड्यूटी पर तैनात रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में वायरल फीवर से कुछ गांव ज्यादा प्रभावित हैं। प्रभावित गांव में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। नियमित रूप से फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर गांव में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें