फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
गुड्डी देवी (19) पत्नी रविद्र कुमार निवासी मोहन नगर थाना दक्षिण की शनिवार की दोपहर करीब एक बजे फंदा लगाने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। मृतका के पिता कालीचरन का कहना है कि बेटी का विवाह 21 फरवरी को नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटर साइकिल व अन्य सामान की मांग करते आ रहे थे। जिससे बेटी परेशान रहती थी।
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह
पिता ने लगाया ये आरोप
पिता ने बेटी के पति रविद्र कुमार और उसके ससुर हरी सिंह सहित अन्य ससुरालीजन के विरूद्व थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी दक्षिण ने नव विवाहित की मौत के मामले में मायका पक्ष द्वारा तहरीर दिए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि मामला आपसी विवाद का है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नवविवाहित के पति को हिरासत में लिया है। बेटी की मौत से मां कुसुम और अन्य परिवार की महिलाओं का रो- रोकर बुरा हाल था।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: शादीशुदा महिला की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, उसके बाद जो किया...; जीते जी मर गई वो