निकाल दिया घर से
उन्हें लग रहा था कि वह सुधर जाएगा। पति कुंवरपाल के बोलने पर भी बेटे-बहू मारपीट करते हैं। 10 अप्रैल की रात 12 बजे अंकुश और बहू गुंजन ने जान से मारने की कोशिश की। घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित पति-पत्नी भटकने को मजबूर है।
ये भी पढ़ें - लंदन वाली गर्लफ्रेंड से चक्कर: FB से ऐसे जाल में फंसा फाइव स्टार होटल का सुपरवाइजर, रकम ही नहीं गंवा बैठा...
पीड़िता के दर्ज करेंगे बयान
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि वृद्ध मां ने बेटे-बहू के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमले सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वृद्धा के बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर आरोप सही हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वृद्धा और उनके पति को घर में प्रवेश दिलाया जाएगा। घटना की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस पहुंची थी। उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की, इस बारे में पता किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह