सीट आवंटन की प्रक्रिया 27-28 जुलाई को होगी। पहले चरण का सीट आवंटन 29 जुलाई को किया जाएगा। 30 जुलाई को प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। रिपोर्टिंग के लिए 31 जुलाई से 4 अगस्त तक का समय दिया गया है।
नीट यूजी के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण 9 अगस्त से शुरू होंगे और 14 अगस्त दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। अभ्यर्थी 10 से 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पसंद भर सकेंगे और लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 व 17 अगस्त को होगी। सीट आवंटन का परिणाम 18 अगस्त तक जारी होगा।
यह भी पढ़ेंः- रोडवेज यात्रियों को झटका: एटा से आगरा अब दो नहीं पांच घंटे में पहुंच पाएंगे, इतने रुपये किराया भी बढ़ा
छात्र पोर्टल पर 19 अगस्त तक अपने प्रमाणपत्र अपलोड कर सकेंगे। आवंटित कॉलेजों को 20 से 28 अगस्त तक छात्रों को रिपोर्ट करना होगा। तीसरे चरण के पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। सीट आवंटन के नतीजे 8 सितंबर को जारी होंगे।
रिपोर्टिंग में इन प्रमाणपत्रों की जरूरत
पंजीकरण कैसे करें
एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध यूजी-2023 काउंसलिंग पर क्लिक करना होगा। एक नया पेज खुलेगा। इस पर उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। खाते में लॉग इन कर आवेदनपत्र भरना होगा। आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पेज डाउनलोड करना होगा। उसकी हार्डकॉपी अपने पास रख लें।