फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन का दूसरा बैनामा कर सेवानिवृत्त रेल अधिकारी से हड़पे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी वीरेंद्र सिंह सागर से एक ही जमीन का दो बार बैनामा करके आरोपियों ने 20 लाख रुपये ठग लिए। मामले में सोरोंजी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गत वर्ष 22 अक्टूबर को पीड़ित अधिकारी ने उमेश चंद्र, दर्शन देवी, नेमवती व बासुदेव से जमीन का सौदा किया। आरोपियों ने 20 बीघा जमीन का सौदा किया था। जमीन का मूल्य 20 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा कर दिया। 15 दिसंबर को बैनामा का दाखिल खारिज कराने के लिए सेवानिवृत्त रेल अधिकारी तहसील पहुंचे तो जानकारी मिली कि जो जमीन खरीदी गई है उसका बैनामा वर्ष 2021 में आरोपी बहादुर नगर में रहने वाली महिला को कर चुके हैं। आरोपियों से जब पीड़ित ने शिकायत की तो पीड़ित अधिकारी से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की तो उन्होंने सीओ सदर को जांच के निर्देश दिए। सीओ सदर की जांच के बाद सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें