आगरा।
सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने बताया है कि उप श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक 12 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 27 फरवरी को हो रहा है। ऐसे निर्माण श्रमिक जिनके पंजीयन के बाद 365 दिन की बोर्ड की सदस्यता की अवधि पूरी हो चुकी है, इन्हें अपनी पुत्री की शादी सामूहिक विवाह समारोह में करने की दशा में 75000 रुपये दिए जाएंगे।
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट UPBOCW.IN पर 12 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है ।