पटियाली दरियावगंज मार्ग पर हुआ हादसा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाली। पटियाली दरियावगंज मार्ग पर बाइक सवार विद्युत निगम के दरियावगंज विद्युत केंद्र पर तैनात कैशियर भवानी सिंह (30) निवासी पटियाली की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी कर दरियावगंज से पटियाली बाइक से आ रहे थे।
शुक्रवार की रात आठ बजे वह दरियावगंज से बाइक द्वारा पटियाली वापस आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही पटियाली बदायूं तिराहे पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना पर पहुंची पुलिस ने घायल भवानी सिंह को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर जैसे ही पत्नी पूजा को मिली तो वह सदमे में आ गई। घटना की सूचना पर विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल सिंह, जेई सुवोध चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
बाइक पर मुहं ढककर बैठूंगी, उठ जाओ
सड़क हादसे में मृतक विद्युत कर्मी भवानी सिंह की शादी को अभी छह माह हुये हैं। उसकी पत्नी पूजा गर्भवती है। पूजा पति के शव से लिपट कर कह रही थी कि अब में बाइक पर मुहं ढककर बैठा करूंगी, तुम उठ जाओ। पूजा कह रही थी कि वह हमेशा कहता था कि तुम बहुत अच्छी लगती हो, बाइक पर मुहं ढककर बैठा करो। देखकर देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गएं।