कासगंज। शहर की महिला थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह महिला सिपाही से कुर्सी पर बैठकर अपने कंधों की मसाज करा रही है। यह वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट कर दिया गया। वीडियो की जानकारी मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए है।
वैसे कहा जा रहा है कि महिला थाना प्रभारी मुनिता सिंह का यह वीडियो गर्मी के समय का है। जिसमें वह वर्दी में कुर्सी पर बैठी हुई है और पीछे से एक महिला सिपाही कंधों की मसाज कर रही है। यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट होने के बाद खलबली मच गई। मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल लाइन हाजिर कर सीओ सिटी को जांच सौंप दी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया यह वीडियो पुराना है। मामले को गंभीरता से लिया गया है, सीओ को जांच सौंपकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।