फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द का संदेश: एटा के अवागढ़ में कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, किया जलाभिषेक

Mon, 14 Aug 2023 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अवागढ़ के मौहल्ला सिंघाड़ियान में  कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले सोमवार को विवाद हो गया था। वहीं सोमवार को जब कांवड़िये गंगाजल लेने कछला रवाना हुए, तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ में सोमवार को खटीक समाज द्वारा निकाली गई डाक कावड़ यात्रा मौहल्ला सिंघाडियान में पहुंची तो यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


बता दें पिछले सोमवार को मोहल्ला सिंघाड़ियान में कावड़ यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए दोनों पक्षों को संतुष्ट किया और अपनी देखरेख में सिंघाड़ियान समाज के लोगों की कावड़ यात्रा को निकलवाया था।

इसके बाद सोमवार को खटीक समाज द्वारा कछला गंगा घाट से कावड़ यात्रा लाई गई, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता करते हुए कावड़ यात्रा पर फूल बरसाए और जलाभिषेक भी किया। जलाभिषेक करने में जिला फिरोजाबाद के थाना एका अंतर्गत ग्राम झाल गोपालपुर निवासी सलीम खान और उनके परिवार ने पुष्प वर्षा की। वहीं सलीम ने जलाभिषेक भी किया। राजपाल खटीक, जोगेंद्र खटीक, राजेंद्र, शैलेश, सूरज खटीक, दिलीप, राकेश खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें