फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास में छिपी मिली लाश: दो दिन से लापता था युवक, ऐसे हाल में मिला शव; कांप गए घरवाले

Mon, 14 Aug 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दो दिन से लापता युवक की शव गांव के बाहर झाड़ियों के पास घास की नीचे छिपा मिला। ग्रामीणों ने सुबह के समय वहां से गुजरते समय शव देखा, तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला पुनी निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह हिमायूंपुर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक दो दिन से लापता था। रविवार को परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब के चोर: सोने-चांदी के जेवर संग घर से चुराई ऐसी चीजें, चकराया मकान मालिक का दिमाग; छोड़ गए सबूत

यहां का है मामला 

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला पुनी निवासी सुगर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र आकाश शनिवार को खेत पर काम करने गया था ।इसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण हिमायूंपुर रोड की ओर गए थे, तभी झाड़ियों में घास के नीचे शव दिखाई दिया। 

ये भी पढ़ें - Exclusive: आगरा को लगा जोर का झटका, जेवर चला गया 1.54 लाख करोड़ का निवेश

जांच में जुटी पुलिस

घास को हटाया तो पचा चल सका कि लाश लापता युवक आकाश की है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और आकाश के परिजन मौके पर पहुंच गए। हत्या किए जाने की आशंका के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद परिजन का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मोबाइल चोरी होने के बाद युवक कर बैठा ये गलती, लगा एक लाख रुपये का झटका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें