फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह पर प्रतिबंध के बावजूद 'जात' करने को उमड़ी जायरीनों की भीड़

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का कहना है कि कोविड-19 के मद्देनजर जलेसर में जात पर अगले आदेशों तक प्रतिबंध लगाया गया है, जो श्रद्धालु आ रहे हैं, उनको वापस करने के लिए दो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में जलेसर कस्बा में प्रतिबंध के बावजूद छोटे मियां और बड़े मियां की दरगाह पर जात (पूजा-अर्चना) करने के लिए गुरुवार रात से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार तक पहुंचते रहे। 

विज्ञापन


इस दरगाह पर बुधवार और शनिवार को जात की मान्यता है। जिसमें स्थानीय लोगों के के साथ ही फिरोजाबाद, इटावा, बुलंदशहर, मथुरा जिलों के अलावा हरियाणा और राजस्थान प्रांत से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई।
पिछले दोनों हफ्तों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम के हालात रहे। इसे लेकर प्रशासन ने गुरुवार को जात का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही बाहर से आने वाली भीड़ के लिए प्रवेश निषेद्ध घोषित किया था, लेकिन लोग नहीं माने और गुरुवार रात भर दूर-दराज से लोग पहुंचते रहे। शुक्रवार को भी यह सिलसिला बना रहा। लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाल दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह - फोटो : अमर उजाला
भीड़ जुटने पर दो डिप्टी कलक्टर किए तैनात
प्रशासन ने भीड़ जुटने की सूचना पर डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार त्यागी और विवेक राजपूत को तैनात कर दिया। जिम्मेदारी दी गई कि शनिवार और बुधवार को शनिवार की जात पर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराएं। आने वाले श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर वापस कराएं।

जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का कहना है कि कोविड-19 के मद्देनजर जलेसर में जात पर अगले आदेशों तक प्रतिबंध लगाया गया है, जो श्रद्धालु आ रहे हैं, उनको वापस करने के लिए दो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। लोग संक्रमण का खतरा समझते हुए अभी भीड़भाड़ से बचें।

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बड़े मियां छोटे मियां की जात पर रोक लगाई गई है। शासन और प्रशासन के अगले आदेश न आने तक इन दोनों दरगाह को बंद रखा जाएगा। ऐसे में जायरीनों से यहां न आने की अपील की गई है।

एटा: अनजाने में दंपती ने पानी की जगह केमिकल से कर लिया स्नान, गंभीर रूप से झुलसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें