फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगी मुस्कान एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोविड टीकाकरण एवं कोविड व्यवहारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन एंड हैल्थ (एआईएच) द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने की नई पहल की शुरूआत गई है। जिसमें यूनिसेफ का भी सहयोग रहेगा। एआईएच पहले से ही देश के 7 प्रदेशों में बच्चों व महिलाओं के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय में कार्य कर रहा है। अब जनपद में भी जागरूकता मुस्कान वाहन से की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए जनपद में शनिवार को अपर चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह ने मुस्कान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए मुस्कान एक्सप्रेस के लिये रूट प्लान बनाया है। टीकाकरण के प्रति लोगों को संवेदित करने का प्रयास किया जाएगा। कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार ने बताया कि इसमें प्रभावशाली व्यक्तियों तथा जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में लोग टीकाकरण करवाने और उपयुक्त व्यवहारों का पालन करने की शपथ लेंगे। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह, नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, एआईएच से अभिनंदन तथा युनिसेफ से डीएमसी अनुराग दीक्षित व हसरत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें