फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ग्रामीण की गला दबाकर हत्या, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। सोमवार सुबह बकरी चराने गए ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह अपने खेत की ओर जा रहे ग्रामीण का शव पड़ा मिला। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हत्या चंद्रपाल (45) पुत्र नौबत राम निवासी नगला भवानी थाना अमांपुर की हुई है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे चंद्रपाल बकरी चराने गया। दो घंटे बाद परिजनों को अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बकरियां इधर-उधर घूम रहीं है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने चंद्रपाल की तलाश शुरू की। रिश्तेदारी में भी पूछताछ की गई। मंगलवार को सुबह अपने खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों को चंद्रपाल का शव पड़ा मिला। परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीण के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मृतक के भाई किशन पाल सिंह ने बताया कि चंद्रपाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके सात बच्चे हैं। उनकी किसी से रंजिश नहीं है, लेकिन एक दिन पूर्व किसी दूसरे किसान के खेत में बकरी घुस जाने के कारण विवाद हुआ था। अमांपुर के थाना प्रभारी गंगा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें