फिरोजाबाद: घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पैर, शरीर और गर्दन पर भी थे चोट के निशान
मृतक राहुल के शरीर पर जहां ईटों से चोट पहुंचाने के निशान थे। वहीं उसके घुटने और गले पर भी चोट के निशान थे। ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों की मानें तो शव फैक्टरी के दीवार के समीप पड़ा था। जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहां पर शव को घसीटने के निशान भी थे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आरोपियों ने राहुल की हत्या करने के बाद शव को फैक्टरी की दीवार के समीप घसीटकर फेंका होगा।
दो भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल
राहुल के पिता विनोद ने बताया कि राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल की बड़ी बेटी का नाम कनका है जिसकी उम्र करीब दस साल है। जबकि दूसरे नंबर की बेटी मन्नू आठ साल की और बेटा छह साल का है। राहुल का छोटा भाई आदित्य भी उसी फैक्टरी में काम करता था। लेकिन मंगलवार को आदित्य काम पर नहीं गया था। वहीं राहुल मंगलवार सुबह काम पर जाने के बाद दोपहर को लौटकर आया था। शाम करीब चार बजे वह फिर से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। राहुल और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। राहुल की हत्या करने का कारण क्या रहा और हत्यारे कौन है। इसकी जानकारी भी राहुल के पिता विनोद नहीं दे सके। जबकि गांव में राहुल का व्यवहार काफी अच्छा था। जबकि एसएसआई दक्षिण विकास कुमार अत्री का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
आगरा: आवारा श्वानों को संरक्षण देना पड़ा भारी, महिला ने ताजगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा