चादरपोशी करके योग का महत्व बताया
मुख्तार अब्बास नकवी को हजरत शेख सलीम की दरगाह में सज्जादानशीं रईस मियां चिश्ती एवं पीरजादा अरशद फरीदी ने चादरपोशी कराई। नकवी ने कहा कि योग पूरी दुनिया के लिए परफेक्ट हेल्थ हैम्पर है। योग अच्छी सेहत के खजाने की गोल्डन चाबी है। इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, पालिकाध्यक्ष त्रिलोकचंद्र मित्तल, प्रशांत पौनिया, मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ योग स्थल पंचमहल स्मारक का स्थलीय निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह फतेहपुर सीकरी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। फतेहपुर सीकरी के अलावा आगरा शहर में भी जगह-जगह योग के कार्यक्रम होंगे।