फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे ने एसडीएम को धमकाया, दी तबादले की धमकी

Fri, 04 Jan 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र पवन चौधरी पर एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को धमकी देने का आरोप लगा है। एसडीएम ने इसकी शिकायत डीएम एनजी रवि कुमार से कर दी है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। उनके सामने यह मामला उठ सकता है।
विज्ञापन


अभिषेक सिंह लड़ामदा गांव में जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने के लिए गए थे। शिकायत शशांक अग्रवाल ने की थी। आरोप है कि चाहर पेट्रोल पंप के स्वामी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और स्टे के बावजूद बुधवार रात से निर्माण कार्य कराया जा रहा है । 

शशांक ने जब एसडीएम से इसकी शिकायत की तो वह गुरुवार को इसे रुकवाने पहुंच गए। मौके पर वह काम रुकवाने के बाद चले आए। बाद में सांसद पुत्र पवन चौधरी ने निर्माण करने वाले पक्ष की पैरोकारी के लिए एसडीएम ने फोन किया। 
विज्ञापन


एसडीएम ने जब इनकार किया तो उन्हें शुक्रवार को सीएम योगी से शिकायत कर हटवाने की धमकी दे डाली। इस पर दोनों के बीच गर्मागर्मी हो गई। एसडीएम ने इस पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया है।

एसडीएम किरावली मामले में नहीं हुई कोई जांच

इससे पहले फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह और एसडीएम किरावली गरिमा सिंह के बीच विवाद हो गया था। विधायक ने महिला अधिकारी को खूब धमकाया था। इस मामले में भी अब तक कोई जांच नहीं हो सकी है।

महानगर अध्यक्ष ने थाने में दी थी धमकी
थोड़ा और पीछे चलें तो भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पुलिस अफसरों के सामने यह धमकी देते नजर आ रहे थे कि हमने थाने पलटे हैं, इंस्पेक्टर दौड़ाए हैं, अभी भी ऐसा कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस अफसरों ने कोई जांच तक नहीं कराई।
विज्ञापन

-- जमीन के मामले में पवन का फोन आया था। वह एक पक्ष की पैरोकारी कर रहे थे। मैंने मना किया तो फोन पर ही गर्मागर्मी हो गई। पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया है।
- अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर

‘मेरी एसडीएम से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई है। मेरा किसी जमीन का कोई विवाद नहीं है। अब एसडीएम क्यों कह रहे हैं मुझे पता नहीं है। कोई कुछ भी कह सकता है।’
पवन चौधरी, सांसद बाबूलाल के पुत्र
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें