नोएडा से सुल्तानपुर जा रहे दंपति की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रयागराज के लूकरगंज निवासी तीस वर्षीय पियूष चौधरी नोएडा की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तैनात थे। वह पत्नी तूलिका चौधरी के साथ नोएडा के सेक्टर 135 में रह रहे थे।
गुरुवार की सुबह पत्नी की नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दंपती कार से सुल्तानगंज जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
हादसे में दंपति की मौत के बाद परिजनों ने करहल थाने पहुंचकर हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि हाईवे की मरम्मत में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने लापरवाही के साथ ट्रैक्टर को रोड पर खड़ा कर रखा था। इससे यह हादसा हुआ।