फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउथ ब्लोइंग-चूड़ी उद्योग की दिक्कतें बढ़ेंगी

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! शहर की फैक्ट्री में रखे कांच की बनी बोतलों के साथ अन्य आयटम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गैस कोटा बढ़ाने और दूसरी जगह स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाली 44 इकाइयों के अभ्यर्थन जल्द ही नीरी (राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) और सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) को भेजे जाएंगे। टीटीजेड अथॉरिटी के निर्देश के बाद उद्योग विभाग ने अन्य विभागों से मिली आख्या के आधार इकाइयों को सत्यापित कर संबंधित के अभ्यर्थन पर अपनी रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन

टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में संचालित चूड़ी, माउथ ब्लोइंग ग्लास और कांच बोतल के अलावा रीफिल निर्माण से जुड़ीं करीब 44 इकाइयों ने गैस कोटा बढ़ाने और कोटा बहाली की मांग की है। टीटीजेड अथॉरिटी के निर्देश के आधार पर उद्योग विभाग ने गैस कोटा बढ़ाने की मांग करने वाली लगभग 44 इकाइयों के अभ्यर्थनों का सत्यापन करा रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिये नीरी और सीपीसीबी को भेजे जाने हैं।
44 इकाइयों का गैस कोटा बढ़ने की आशंका ने फिरोजाबाद के चूड़ी व माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज की चिंता बढ़ा दी है। चूड़ी व माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज से जुड़े जानकारों की मानें तो कांच बोतल इंडस्ट्रीज का गैस कोटा बढ़ने से सस्ती दर वाली गैस का कोटा और स्पॉट आरएलएनजी के अनुपात वाली नेचुरल गैस की खपत बढ़ने के साथ ही गैस के दाम भी बढ़ेंगे। ऐसे में तमाम दुश्वारियां झेल रहीं सूक्ष्म व लघु श्रेणी वाली चूड़ी और माउथ ब्लोइंग इकाइयों पर मंहगी गैस का बोझ पड़ना तय है।
विज्ञापन

---
कांच व चूड़ी इकाइयों में खर्च होने वाली गैस 18 लाख घनमीटर
माउथ ब्लोइंग-चूड़ी इकाइयों में खपत--छह लाख घनमीटर
कांच बोतल-बड़ी कांच इकाइयों में खपत -----12 लाख घनमीटर
---
गैस कोटा-क्षमता विस्तार की कतार में खड़ी इकाइयां
आदर्श कांच उद्योग, मॉडर्न ग्लास, पंकज ग्लास वर्क्स, क्राउन ग्लास वर्क्स, प्रेम ग्लास, एडवांस लैंप आदि सहित गैस कोटा बढ़ाने की मांग करने वाली अधिकांश इकाइयां पहले से पांच हजार अथवा उससे अधिक का गैस कोटा हासिल किए हुए हैं।
----
विगत आठ अक्तूबर को आयोजित बैठक में टीटीजेड अथॉरिटी के निर्णय के अनुसार गैस कोटा बढ़ाने और स्थानांतरण की मांग करने वाली इकाइयों के अभ्यर्थनों का सर्वे और सत्यापन करा लिया है। संयुक्त कमेटी की रिपोर्ट लगने के बाद ही सभी के अभ्यर्थन सीपीबीसी और नीरी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अमरेश पांडेय उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें