फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपा ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
जसराना- जसराना में सपाईयों ने निकाला पैदल मार्च - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। कस्बे में समाजवादी पार्टी ने पेट्रोलियम, गैस और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील पर पहुंचकर सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में शनिवार को एलआर इंटर कॉलेज से तहसील तिराहे तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान सपाई हाथों में सिलिंडर, पेट्रोलियम पदार्थों के बैनर पोस्टर लेकर चल रहे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हल्ला बोलते हुए नारेबाजी की। तहसील में एसडीएम नवनीत गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल, खाने पीने की सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं।
सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर सपाइयों ने पूर्व सांसद का स्वागत और सम्मान किया। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, बिजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव झब्बू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव, इंजीनियर सचिन यादव, शिवप्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, राममोहन, पिंकी यादव, आदर्श यादव धन्नू, वीरेंद्र सिंह यादव, आशू यादव, इंजी. राजीव यादव, शिवराज सिंह, राघवेंद्र, ओपी यादव, संतोष यादव, सलीम राइन, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें