फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम की मौत, महिला सहित चार घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Fri, 07 Sep 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग पर शुक्रवार को मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मैक्स चालक मैक्स को भगा ले गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। एसडीएम एवं एसएचओ ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। 
  
नगला मचन निवासी विवेक शुक्रवार की शाम को आगरा के थाना बाह मंगदपुर निवासी बहन इश्लेखा (26) उसके बेटे हिमांशु (5) प्रांशु (3) व एक अन्य को साथ लेकर बाइक से शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद रोड होते हुए अपने गांव नगला मचन की ओर बाइक से आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बेटे की मौत

उसकी बाइक नगला खजुरिया के पास ही पहुंची थी इस दौरान सामने से तीज गति से आ रही मैक्स सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। मैक्स की टक्कर से बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे। मैक्स चालक गाड़ी को तुरंत भगा ले गया। 

हादसे में प्रांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम के साथ एसएसआई जसराना अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। 

ग्रामीणों को आरोप था कि सूचना देने के काफी देर के बाद पुलिस आई और एंबुलेंस भी समय से नहीं आ सकी। इससे बच्चे की मौत हो गई है। जाम के दौरान ग्रामीणों से पुलिस की झड़प भी हुई।पुलिस किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर ही जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें