फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज से एमबीए का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के अजीत नगर से एमबीए का छात्र 26 वर्षीय राहुल सिकरवार लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अजीत नगर निवासी प्रवेश देवी का बेटा राहुल सिकरवार एमबीए कर रहा है। वह बुधवार को दस बजे घर से निकला था। इसके बाद से पता नहीं है। उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम को परिजनों ने सराय ख्वाजा चौकी पर तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के जानकारी करने पर पता चला कि वो आगरा कैंट स्टेशन पर गया था। एक सिपाही को घूमता मिला था। उसके पूछने पर वाराणसी जाने की बात कही थी। मगर, टिकट और आईडी नहीं थी। इस पर उसे सिपाही ने घर जाने के लिए बोल दिया। वह मोबाइल भी अपने साथ नहीं ले गया है। परिवार के लोग राहुल की तलाश कर रहे हैं। उसकी दो बहन है। इनमें एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें