फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर लूट की कोशिश, बदमाशों से भिड़ा सराफ का साहसी बेटा, तमंचा छीन भगाया

Thu, 28 Nov 2019 11:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुकान में बैठा पीड़ित सराफ व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में बृहस्पतिवार को तीन बदमाशों ने न्यू कनक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर सराफ प्रतीक गर्ग से लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने सराफ पर तमंचा और चाकू तान दिया। सराफ अकेला ही बदमाशों से भिड़ गया। 
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार किए। मगर, सराफ ने हार नहीं मानी और बदमाश से तमंचा छीनकर उस पर ही तान दिया। इस पर बदमाशों के पैर उखड़ गए। वो भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

लाल बाग कॉलोनी, सेक्टर छह, आवास विकास कॉलोनी निवासी विनय अग्रवाल की सेक्टर सात स्थित आशियाना बिल्डिंग में न्यू कनक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान पर विनय का बेटा प्रतीक गर्ग बैठता है।
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए बदमाश

बृहस्पतिवार शाम करीबन 5:15 बजे एक बदमाश ग्राहक बनकर आया। वो अंगूठी दिखाने की कहने लगा। मगर, प्रतीक ने पिता के आने तक कुछ देर इंतजार करने के लिए बोल दिया। इस पर उसने जल्दी दिखाने को कहा। 

प्रतीक ने जेवरात की फोटो की बुकलेट पकड़ा दी। वो फोटो देखने लगा। तभी उसका एक और साथी आ गया। इस पर प्रतीक को शक हो गया। उसने तिजोरी का ताला लगा दिया। इसके बाद चाबी को काउंटर के नीचे छिपा दिया।

इसी बीच उनका तीसरा साथी और आ गया। उसने शटर गिरा दिया। इसके बाद पहले से बैठे एक बदमाश ने तमंचा तो दूसरे ने चाकू निकाल लिया। प्रतीक ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। 

तमंचा छीना, तानकर भगाया

उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार किया। प्रतीक ने साहस दिखाया। वो बदमाशों से अकेला ही भिड़ गया। उसने बदमाश से तमंचा छीन लिया। इसके बाद बदमाशों पर ही तानकर गोली मारने की कहने लगा। इससे बदमाशों के पैर उखड़ गए। वो शटर उठाकर भाग गए। 

प्रतीक ने पिता को जानकारी दी। घटना का पता चलने पर दुकानदार जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। तमंचे को कब्जे में ले लिया गया है।

नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

बदमाश बेखौफ होकर आए थे। उन्होंने चेहरे खोल रखे थे। इतना ही नहीं घटना के बाद दो बदमाश सेक्टर चार और एक सेक्टर छह की तरफ भाग गए। मार्केट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस वजह से बदमाशों के फुटेज भी नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

वारदात से दहशत में सराफ

आशियाना बिल्डिंग में दस दुकान बनी हैं। बिल्डिंग मालिक दिलीप का घर भी है। वारदात से सराफ का परिवार दहशत में है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि मार्केट खुला होने के बावजूद बदमाश वारदात कर रहे हैं, जबकि पास ही पुलिस चौकी भी है।

पहले भी हो चुकी है वारदात

आवास विकास कालोनी के सेक्टर पांच में बदमाशों ने सराफ संदीप सोनी की दुकान में तीन साल पहले लूटपाट की थी। 30 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा भी किया, लेकिन सोना बरामद नहीं हो सका था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें