फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी किशोरी लेकिन, प्रेमी का जवाब सुनकर हैरान रह गए सभी

Wed, 18 Dec 2019 06:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लड़की
विज्ञापन
सोमवार को प्रेमी संग गई किशोरी को राया पुलिस ने दूसरे दिन अलीगढ़ से बरामद कर लिया। किशोरी को परिजनों के सुपर्द भी कर दिया। लेकिन बुधवार को घर से निकली किशोरी मोबाइल लेकर फिर फरार हो गई। परिजन तलाश रहे थे और खुद किशोरी ने मारपीट की सूचना डायल-112 को दी।
विज्ञापन


पीआरवी किशोरी को थाने लेकर पहुंची। किशोरी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं था। देरशाम तक पुलिस और परिजन उसे समझाने के लिए जुटे हुए थे।

थाना राया के एक गांव की किशोरी प्रेमी के संग चली गई थी। परिजन तलाशते रहे लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा। सोमवार को युवती के परिजनों ने राया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की और अलीगढ़ से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बुधवार को डायल-112 पर मारपीट की सूचना देने के बाद किशोरी फिर घर से निकल गई। पीआरवी उसे तलाशते हुए तत्काल थाने लेकर पहुंची। यहां पर पुलिस और परिजन समझाने लगे लेकिन किशोरी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही।

आखिरकार प्रेमी ने भी उसे ले जाने से इंकार कर दिया। फिर भी किशोरी घर जाने को तैयार नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि किशोरी को मनाने के लिए परिजन और पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें