महिला और युवक की हत्या कर शव मथुरा में फेंके गए। मांट की ब्रांच गंगनहर में गांव जाबरा के पास युवक का शव उतराता मिला। वहीं महावन में गुजर रही बहादुरपुर बंबे में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
थाना मांट की मांट ब्रांच गंगनहर में उतराता युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को निकालकर कब्जे में लिया। शरीर पर धारदार हथियारों के किए गए वार बेरहमी से हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका गया है। युवक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। फोटो जनपद पुलिस और आसपास के जनपदों की पुलिस को भेजी गई है।