सोमवार को प्रेमी संग गई किशोरी को राया पुलिस ने दूसरे दिन अलीगढ़ से बरामद कर लिया। किशोरी को परिजनों के सुपर्द भी कर दिया। लेकिन बुधवार को घर से निकली किशोरी मोबाइल लेकर फिर फरार हो गई। परिजन तलाश रहे थे और खुद किशोरी ने मारपीट की सूचना डायल-112 को दी।
पीआरवी किशोरी को थाने लेकर पहुंची। किशोरी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं था। देरशाम तक पुलिस और परिजन उसे समझाने के लिए जुटे हुए थे।
थाना राया के एक गांव की किशोरी प्रेमी के संग चली गई थी। परिजन तलाशते रहे लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा। सोमवार को युवती के परिजनों ने राया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की और अलीगढ़ से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।