फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सांय को छा गए बादल

विज्ञापन
कासगंज के आसमान में बादल छाने से मिली तपन भरी गर्मी से राहत - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दोपहर को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन शाम को आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को तपती दोपहरी से राहत मिल गई। आसमान में बादलों को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलावार को सुबह से ही काफी गर्मी रही। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। दोपहर को 2 बजे पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। 3 बजे तक पारा इसी आंकड़े पर बना रहा। गर्मी के चलते लोग अकुलाहट महसूस करते रहे। इसके बाद आसमान में बादल घिरना शुरू हो गए, जिससे धूप की तेजी कुछ कम हो गई ओर पारे में भी गिरावट आने लगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत महूसस हुई।
मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैैयार हो चुकी है। किसान फसल की कटाई कर रहा है, बादलों को देखकर किसान को चिंता होने लगी है कि यदि बारिश हो गई तो उसकी फसल पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

फसल के भीगने से किसान को नुकसान हो सकता है। किसान रामदीन का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूूरी तरह से पक चुकी है। बारिश होने पर खेतों में कटी लाक भीग जाएगी। ऐसे में फसल को सुखाने में समय लगेगा। दाने पर भी बारिश का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें