फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी के हाथों पर मेहंदी और सामने पिता की अर्थी...सनकी प्रेमी ने इसलिए उजाड़ दीं प्रेमिका के घर की खुशियां

Sat, 13 Jul 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में जिस घर में बरात आनी थी, वहां करुण रुदन सुनाई दे रहा था। बेटी के हाथों पर महंदी थी और सामने पिता की अर्थी। जिसने भी ये दृश्य देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हर कोई उस प्रेमी को कोस रहा था, जिसने एक जिद के आगे इस परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। 

 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के  मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में बुधवार रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जिस घर में शुक्रवार को बेटी की बरात आनी थी। वहां से एक दिन पहले पिता की अर्थी उठते देख हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवती की शादी को टाल दिया गया है। हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके परिजन घर से फरार हैं और घर बंद पड़ा है।
विज्ञापन


 

बुधवार की रात मायाप्रकाश (48) की कुल्हाड़ी प्रहार से हत्या कर दी गई थी। पड़ोस में ही रहने वाले मृतक की बेटी के प्रेमी आकाश उर्फ अभय प्रताप ने घटना को अंजाम दिया था। जिसे बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह काफी समय से युवती से प्रेम करता है और शादी भी करना चाहता था। लेकिन उसके पिता व अन्य लोग इस बात के लिए राजी नहीं थे।

उन्होंने उसकी शादी कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नरौली में तय कर दी थी। शुक्रवार को शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपी कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, तमंचा और मोबाइल फोन भी बरामद किया।

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद माया प्रकाश का शव शाम के समय गांव में पहुंचा। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। माया प्रकाश के रिश्तेदार बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर आ चुके थे। इसलिए परिजन ने बिना किसी का इंतजार किए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शाम लगभग 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सूरज ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें