वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव व दो दिवसीय व्यापारी सम्मेलन 7 व 8 सितंबर को वृंदावन में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भर से करीब डेढ़ हजार व्यापारियों के सहभागिता करेंगे।
सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप व प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने बताया कि मंडल का प्रदेश के पूरे 80 जिलों में संगठन तैयार है। प्रादेशिक चुनाव से पूर्व प्रत्येक नगर, तहसील में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं।
प्रदेश में संगठन के लगभग 14 हजार मतदाता हैं। दूसरे दिन प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना और श्रीकांत शर्मा होंगे। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि त्रिवार्षिक चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।