बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम खेत से वापस घर आ रहे किसान को सड़क पार करने के दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी 48 वर्षीय किसान हाकिम सिंह के खेत सड़क के दूसरी ओर हैं। रविवार की शाम खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। देर शाम करीब आठ वह पैदल घर वापस आ रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की रिपोर्ट कंटेनर चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।