फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बोरा में शव नहीं प्लास्टिक की निकलीं बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा) आगरा कैनाल में तैरते एक बोरा में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इससे पुल पर भीड़ लग गई। जिससे सिनेमा मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें प्लास्टिक की बोतलें निकलीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शेरगढ़ मार्ग पर आगरा कैनाल में एक बोरा तैरता दिखाई दिया। किसी के शव होने का अंदेशा जताकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा को कैनाल से निकलवा कर खोला तो उसमें प्लास्टिक की बोतलें निकलीं। तब पुलिस को राहत मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि किसी ने शरारत की है, पता लगाया जा रहा है। पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें