मथुरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते राष्ट्रीय अध्
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक एक अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में आयोजित होने जा रही है। इसमें वैश्य बंधु राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि 1 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय प्रांतीय बैठक में 12 दिसंबर से प्रस्तावित राजनीतिक रथयात्रा के प्रस्ताव पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न, जीएसटी की तमाम प्रकार की कमियों को ठीक कराने, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को 10 लाख का बीमा व्यापारी को न मिलने पर मंथन होगा। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में वैश्य बहुल क्षेत्र में वैश्य प्रत्याशियों को उतारने के लिए राजनीतिक दलों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, जिला महामंत्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय ने बताया राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति, प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता, आगरा के विधायक महेश गोयल, आगरा के मेयर नवीन जैन, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी इस बैठक में भाग लेंगे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महानगर युवा के महामंत्री विशाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री महेश वार्ष्णेय, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।