घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस, अलीगढ़, आगरा और राजस्थान में पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी और सीडीआर खंगाल चुकी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। केवल सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की फोटो जरूर आ गए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुलासे में देर जरूर लग रही है, लेकिन खुलासा शत प्रतिशत होगा। लुटेरे भी गिरफ्त में होंगे और बरामदगी भी पूरी होगी।