फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाकियू (भानु) की 3 अक्तूबर को महापंचायत, तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भाकियू (भानु) मथुरा कार्यकारिणी की बैठक पानीगांव में हुई। इसमें दिल्ली-एनसीआर अध्यक्ष रामेश्वर सिकरवार ने इमलिया में 3 अक्तूबर को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया और सभी किसानों से महापंचायत में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापंचायत का प्रमुख उद्देश्य किसान आयोग का गठन करना, किसानों को कर्जमुक्त बनाना और डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाना है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा की महापंचायत में मथुरा से अधिक से अधिक किसानों को शामिल होना है। किसानों का काफिला बलदेव से रविवार सुबह 8 बजे रवाना होगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राणा ने कहा कि इस महापंचायत में युवाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर राघव ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर सजग होने के लिए कहा। मथुरा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान. प्रमुख महासचिव डॉ. अशोक सिकरवार, जिला मीडिया प्रभारी रविकांत तोमर, वरिष्ठ सचिव जगदीश रावत, महेंद्र राजपूत, राजवीर सिंह और राकेश कुमार आदि तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें