फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित परिषद ने फूंका भागवताचार्य का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विवादों में घिरे भागवत प्रवक्ता राजराजेश्वर का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित परिषद व उत्तर प्रदेश युवा महासभा ने संयुक्त रूप से राजराजेश्वर का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि ऐसे शराब का सेवन करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग वृंदावन की छवि को धूमिल करने के साथ ही सनातन हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग धर्म की आड़ लेकर पाखंड का नाटक कर रहे हैं, जिससे इन जैसे लोगों को बढ़ावा मिल रहा है ।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज मंत्री मेघश्याम गौतम ने कहा है कि धर्म की आड़ में अश्लीलता व शराब आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले अवैध रूप से रह रहे भगवताचार्यों, मठाधीशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विवेक गौतम, राघव भारद्वाज, महेश गौतम, सुनील गौतम, मुकेश शर्मा, पप्पू चौबे, विष्णु शर्मा, आशु घाट वाला, लालू शर्मा कमल शर्मा, हेमू शर्मा, अभी शर्मा भीम, दीपक शर्मा, संजू शर्मा, कान्हा शर्मा, मुकू शर्मा, हरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, नीले शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें