फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सैनिक आत्महत्या प्रकरण: अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पिता बोले- आरोपी को बचा रही पुलिस

Tue, 19 Oct 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)

सार

मथुरा के गोवर्धन में महिला सैनिक आत्महत्या मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे मृतक के परिवार में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक को बचाने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
महिला सैन्य कर्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में महिला सैनिक आत्महत्या प्रकरण में जांच के लिए सेना पुलिस मंगलवार को उसके आवास पर पहुंची। यहां से तथ्य जुटाने के साथ ही सेना पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी जुटाई। सैन्यकर्मी का गमगीन माहौल में ध्रुवघाट पर सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने गोवर्धन थाने में आरोपी युवक प्रवीन के खिलाफ तहरीर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सेना पुलिस दो महिला सैन्यकर्मियों के साथ गोवर्धन स्थित महिला सैनिक के घर जांच के लिए पहुंची। सेना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही बंद कमरे में दो घंटे तक मृतका के पिता से जानकारी जुटाई। मृतका की मां ने रोते बिलखते दास्तां सुनाई। पिता ने बताया कि सेना पुलिस गलत तरीके से सवाल जवाब कर रही है। उसकी मां ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सेना पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।

संबंधित खबर- महिला सैन्य कर्मी आत्महत्या प्रकरण: फांसी लगाने से पहले भेजा मैसेज- पापा उसे माफ नहीं करना
विज्ञापन


28 अक्तूबर को जम्मू लौटना था 
महिला सैनिक जम्मू में सेना पुलिस में लांस नायक के पद पर तैनात थी। वह दो अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर पर आई थी। 28 को वापस जम्मू जाने की तैयारी कर रही थी। उसने ट्रेन में टिकट भी ले ली थी। लेकिन अश्लील वीडियो वायरल की धमकी से कुपित होकर उसने सोमवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे मुकदमा दर्ज
सैन्यकर्मी की आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवन करने के आरोप में सोमवार को गोवर्धन थाने में तहरीर थी, लेकिन मंगलवार तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी भी सेना का जवान है, इसलिए पुलिस उसे बचाना चाहती है।

मुकदमा दर्ज कर करेंगे मामले की जांच: एसपी देहात
इस मामले में एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि महिला सैनिक की मौत के मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें