मथुरा। फिल्म अभिनेता विनीत शर्मा को बिहारीजी का प्रसाद भेंट करते श्रीनाथ गोस्वामी व अन्य।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मिशन कश्मीर से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले अभिनेता विनीत शर्मा शुक्रवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कई हिट फिल्मों में सहयोगी कलाकार की भूमिका निभा चुके विनीत शुक्रवार की सायं श्रीबांकेबिहारी के दरबार में पहुंचे। जहां सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर ठाकुरजी का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि वे अब तक दिलवाले, सिंघम रिटंर्स, काल जैसी कई हिट फिल्मों में सहयोगी का किरदार निभा चुके हैं। अगर बिहारीजी कृपा रही तो नेशनल अवॉर्ड जीतना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर सीए विश्वनाथ गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।