फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में डेंगू का कहर: सीएमओ के पैरों पर गिरकर बुजुर्ग ने लगाई गुहार- हमारे बच्चों को बचा लो

Sun, 05 Sep 2021 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। फरह क्षेत्र के गांव कोह से शुरू हुआ डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप जिले में फैलता जा रहा है। इस बीच कोह गांव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बुजुर्ग सीएमओ के पैरों पर पड़ कर बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहा है।  
विज्ञापन
सीएमओ के पैर पड़ा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के फरह और बलदेव क्षेत्र में इन दिनों डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप फैल हुआ है। जिले में अब तक 18 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें 12 बच्चे शामिल हैं। फरह क्षेत्र का कोह गांव सबसे ज्यादा डेंगू-बुखार से प्रभावित है। यहां छह बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बीमार हैं। स्थिति यह है कि गांव के एक बुजुर्ग ने बच्चों की जान बचाने के लिए सीएमओ के पैरों पर गिरकर गुहार लगाई। 

विज्ञापन


कोह में डेंगू-बुखार से बच्चों की मौत के बाद सीएमओ डॉक्टर रचना गुप्ता जब गांव पहुंचीं तो एक बुजुर्ग सीएमओ के पैरों पर गिर गया। बुजुर्ग ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि बच्चों की जिंदगी बचा लो। वहां मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को समझाया। सीएमओ ने विश्वास दिलाया कि मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 



इसी तरह डीपीआरओ किरण चौधरी के सामने मृतक बच्चे की मां बिलख पड़ी। बुखार से राजा नामक बच्चे की मौत हो गई थी। डीपीआरओ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची तो मृतक की मां उनके गले चिपट रो पड़ी। महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। दोनों वीडियो 3-4 दिन पुराने हैं। दिल को झकझोरने वाले ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जाना हाल
जिले में बुखार की अनियंत्रित होती स्थिति पर शासन से दूत के रूप में आए नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने शनिवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ उन्होंने कोह में पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। 

जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लेते हुए कोविड हॉस्पिटलों में फिलहाल डेंगू से निपटने के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने इस स्थिति के लिए सीएमओ के खिलाफ डीओ (अर्द्धशासकीय पत्र) लिख दिया है। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप है। अब विभिन्न जांचों में 60 मरीज डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।

पीड़ित परिवार से मिले ऊर्जा मंत्री
मुख्यमंत्री के दूत और जनपद के नोडल मयूर माहेश्वरी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ कोह गांव पहुंचे। यहां डेंगू पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए अधिकारियों को गांव में दवा छिड़काव और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीमारी पर जल्द नियंत्रण होगा। स्वर्ण जयंती अस्पताल में 20 बेड निर्धारित करा दिए गए हैं। वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल और केडी मेडिकल कॉलेज में बेड निर्धारित कराने के लिए डीएम से कहा गया है। उन्होंने मृतकों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग से मांगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें