डेंगू के प्रकोप के बीच ताजमहल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नहर और टैंक से पानी निकालकर देश के लोगों को सफाई और बचाव का संदेश दिया। शुक्रवार की बंदी में ताजमहल के सेंट्रल टैंक, चमेली फर्श पर शाही मस्जिद के वुजू टैंक और नहरों की सफाई कराई गई।
शनिवार को पानी निकालने के बाद नहरों, टैंक को सूखा छोड़ दिया गया। दोपहर बाद साफ हुए नहरों, टैंक में नीले रंग की पुताई कराई गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक नहरों के पानी को निकाला गया ताकि ठहरे हुए पानी में लार्वा न पनप सके।
कोविड की तीसरी लहर की आशंका को लेकर भी ताजमहल समेत सभी स्मारकों को सतर्कता बरती जा रही है। ताजमहल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से ही तैनात है। पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। सभी के लिए मास्क अनिवार्य है।