फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या: तेजपाल

विज्ञापन
बुखरारी में रालोद के भाईचारा सम्मेलन में पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रालोद ने सभी जातियों को एकत्र करते हुए रविवार को बुखरारी में भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन आयोजित कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह ने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा का अंत हो जाएगा। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह और चौधरी अजित सिंह ने प्रत्येक समाज को ताकत देने के साथ जीवन भर समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए ही काम किया। कहा कि भाजपा किसानों की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। जनता समय का इंतजार कर रही है। रालोद युवा राष्ट्रीय महासचिव अतुल सिसौदिया लवी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सभी जाति के लोगों को सम्मान देने का काम किया।
रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि रालोद समाज में भाईचारे के लिए काम कर रही है और भाजपा समाज में बिखराव लाना चाहती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश शर्मा व युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने भी विचार रखे। इस मौके पर सत्तो प्रधान, छीतो मुकद्म, रधुवीर, फत्ते, चतुर शर्मा, कुंमर चंद, भगवान सिंह, वीरी सिंह, कलुआ बोहरे, सूरजपाल, महेश, गोपी ठाकुर, हरीचंद, गणेश शर्मा, लक्ष्मन आदि थे। संचालन कल्यान सिंह, अमर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें