फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्यामा प्यारी कुंज बिहारी, जै जै श्री हरिदास दुलारी...

विज्ञापन
श्री स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव में चित्र विचित्र स्वामी श्री हरिदास जी के पद गायन करते हुए? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्री हरिदास नगर स्थित श्री हरिदास सेवा संस्थान रसोपासना पीठ में रविवार को भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र का मनोहरी कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व संस्थान के मंत्री विष्णुदान शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि बाबा चित्र-विचित्र हरिदासी की परंपरा के ओजस्वी भजन-गायक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा रसिका पागल एवं बाबा चित्र-विचित्र ने श्री हरिदास महाराज के पदों एवं भजनों द्वारा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जै जै श्री हरिदास दुलारी...भजन गाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
श्री ललित रसिक देवजू द्वारा रचित मेरो वृंदावन सुख धाम की बड़ी मनमोहन प्रस्तुति की। भजन सम्राट बाबा रसिका पागल ने जिंदगी तेरे नाम लिख दी है....भजन सुनाया। इसके बाद बांके बिहारी कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बाबा रतन दास जी, बाबा दयाल दास, प्रमोद शास्त्री,नवीन भुवालका, मोहिनी शरण, चमन नागर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें